फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Schools to be opened in Jalaun from today, after seven months

जालौन में सात माह बाद आज से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां पूरी

Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Schools to be opened in Jalaun from today, after seven months
एमएल कांवेंट स्कूल में प्रधानाचार्या सैनिटाइजेशन कराती हुईं। - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई/जालौन। लगभग 7 माह बाद 19 अक्तूबर से कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रारंभ होंगी। सभी स्कूलों में तैयारियां शुरू हो र्गइं हैं। रविवार ,स्कूलों को सैनिटाइज कराया गया। साथ ही छात्रों को उचित दूरी पर बैठाने की तैयारी है। स्कूल दो पालियों में खोले जाएंगे। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि स्कूल 8.50 बजे से 3.20 बजे तक दो पालियों में संचालित होंगे। जिसमें कक्षा नौ और दस की पढ़ाई 8.50 से 11.50 बजे तक होगी। जबकि 11 व 12 की पढ़ाई 12.20 बजे से 3.20 बजे तक होगी।
कोरोना महामारी के चलते होली के बाद से ही स्कूलों में ताला लटक रहा है। प्रदेश सरकार के निर्णय के के बाद अब लगभग 7 माह बाद 19 अक्तूबर से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। इसके लिए स्कूलों में तैयारियां कर ली गई हैं। रविवार को नगर में स्थित एमएल कांवेंट स्कूल, कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर, एमएलबी इंटर कॉलेज, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप साइंस कॉलेज, जालौन बालिका इंटर कॉलेज आदि में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। एमएल कांवेंट स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता ने बताया कि सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बच्चों को उचित दूरी पर बैठाने की योजना बनाई गई है। कन्हैयालाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर की संचालिका खुशबू अग्रवाल ने बताया कि स्कूल में 1 से 8 तक के बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है। स्कूल दो पालियों में संचालित किए जाएंगे। एमएलबी इंटर कॉलेज के संचालक भूपेश बाथम ने बताया कि सरकार ने जो गाइडलाइन बताई है उसी के अनुसार स्कूल का संचालन कराया जाएगा। बिना अभिभावकों की सहमति के बच्चों को स्कूल में आने पर जोर नहीं दिया जाएगा। आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा व महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के संचालक मंगल सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल में प्रतिदिन 50 फीसदी बच्चों को रोटेशन के तहत बुलाने की योजना है। छात्रों व अध्यापकों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed