{"_id":"60fc5b108ebc3e582b009498","slug":"school-teacher-shop-board-baithak-man-orai-news-knp6421944166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशु बने टॉपर, अभिनव दूसरे, मोहक भी सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशु बने टॉपर, अभिनव दूसरे, मोहक भी सफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रियांशु गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। जबकि 99 प्रतिशत अंक के साथ अभिनव सक्सेना दूसरे और मोहक अग्रवाल 97.8 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे है।
बताते चलें कि जिले में आईसीएसई बोर्ड का एकमात्र स्कूल सेकेर्ड हर्ट एकेडमी है। हाईस्कूल की परीक्षा में 107 बच्चे हाईस्कूल में पंजीकृत थे। जिसमें 106 परीक्षा में शामिल हुए। इसमें ऋषभ राजपूत ने 96 अंकों के साथ चौथा, अमन पुरोहित ने 94.6 अंकों के साथ पांचवां, आदित्य गौतम ने 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ छठवां, लोकेंद्र सिंह ने 90.8 प्रतिशत अंक के साथ सातवां, मृदुल सिंह व दीपक शुक्ला ने 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रुप से आठवां, कासिम अंसारी ने 89.6 प्रतिशत के साथ नौवा और देवांश शर्मा ने 88.4 प्रतिशत के साथ दसवां स्थान हासिल किया है।
जिला टॉपर प्रियांशु के पिता राकेश गुप्ता की किराना की दुकान है। जबकि मां आरती गृहणी है। प्रियांशु का छोटा भाई सूर्यांश कक्षा आठ में पढ़ता है। प्रियांशु अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और शिक्षकों को देता है। प्रियांशु का कहना है कि वह लोग हमेशा उसकी हौसलाअफजाई करते है। कोरोना काल में भी वह मोबाइल के माध्यम से पढ़ता रहा। समय समय पर शिक्षकों ने भी मदद की। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है।