{"_id":"58e929494f1c1b9d385b3fa9","slug":"scale-of-perspiration","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर उजाड़ रहा मयखाना, छलका सब्र का पैमाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर उजाड़ रहा मयखाना, छलका सब्र का पैमाना
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
जालौन में ठेके के बाहर फेंकी गई शराब बोतलें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों के सुकून और उसकी अर्थव्यव्स्था को चौपट करने का दोषी शराब ठेकों को मानते हुए महिलाएं सड़क पर उतर आईं। धंतौली गांव में देशी शराब के ठेके पर महिलाओं ने धावा बोल दिया। वहां रखी 20 पेटी शराब को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद ठेके पर ताला भी जड़ दिया। साथ ही, शराब के ठेके को बंद कराए जाने की मांग जिलाधिकारी संदीप कौर से की है। वहीं ठेका संचालक ने अज्ञात महिलाआें व युवकों के खिलाफ तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे गांव की आधा सैकड़ा महिलाओं ने गांव के ही युवकों के साथ शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। वहां बैठे सेल्समैन अंबिका प्रसाद को दौड़ा लिया। इसके बाद महिलाओं ने शराब बेचना बंद करो, शराब का ठेका गंाव में नहीं चलेगा के नारे लगाकर वहां रखी करीब 20 पेटी शराब को ठेके के सामने ही फेंक दिया। कई बोतलाें को नाली में बहा दिया। महिलाआें ने करीब दो घंटे तक गांव में जमकर बवाल काटा। उन्हाेंने गांव से ठेका हटाने की मांग डीएम संदीप कौर से की है। महिलाआें का कहना था कि उनके पति शराब में सब कुछ बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह किसी भी कीमत पर गांव में शराब का ठेका नहीं रहने देंगी। जब ठेके पर उत्पात की जानकारी सेल्समैन ने अनुज्ञापी अनुज जायसवाल को दी तो वह कोतवाली पहुंचे अज्ञात महिलाआें व युवकों के खिलाफ ठेके में लूट की तहरीर दी। सूचना पाकर दरोगा बृजनेश यादव गांव पहुंचे और मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बहराल ठेके के विरोध की आग जिले में भी आ पहुंची है। शुक्रवार को सिरसाकलार व कुठौंद में ठेका हटाने को लेकर ग्रामीणाें ने प्रशासनिक अधिकारियाें को प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन