फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sapaiyon ne kiya pradarshan, pradesh sarakaar ke khilaaph bharee hunkaar

सपाइयों ने किया प्रदर्शन, प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार

Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sapaiyon ne kiya pradarshan, pradesh sarakaar ke khilaaph bharee hunkaar
कलक्ट्रेट गेट के बाहर नारेबाजी करते सपा फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
उरई। सपा के युवा फ्रंटल संगठन नेताओं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपाइयों के प्रदर्शन के चलते पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह यादव, छात्रसभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर के नेतृत्व में सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सपा छात्रसभा के प्रदेश सचिव राहुल पिरौना ने रोजगार हमारा अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे, नौजवानों से धोखा नहीं चलेगा, नारे लगाए। फरहत उल्ला ने कहा कि किसान बेहाल हैं। सपा एससी-एसटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीवन प्रताप वाल्मीकि, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव ने कहा कि पिछले दिनों मुख्यालय पर शांतिपूर्वक धरना दे रहे जिन युवा सपाइयों को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया, अगर उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया तो सपाई सड़कों उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान अजीत, शेर सिंह सिंहानिया, अनूप कुशवाहा, रितुराज राजपूत, विक्की, पवन पटेल, आदित्य गुप्ता, रोहित ठाकुर, सैफ अली, कार्तिक, सलमान सिद्दीकी, इमरान उल्ला, महेंद्र कठेरिया, मान सिंह यादव, कपिल यादव, वेद यादव, शबीउद्दीन, पुष्पेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed