{"_id":"5f8de9488ebc3e9ba007cd26","slug":"sapaiyon-ne-juloos-nikaala-gyaapan-saumpakar-bharee-hunkaar-orai-news-knp5894924179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने जुलूस निकाला, ज्ञापन सौंपकर भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने जुलूस निकाला, ज्ञापन सौंपकर भरी हुंकार
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर रोके गए सपाई।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। समाजवादी पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सपाइयों ने सोमवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट गेट के बाहर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा, वीरपाल यादव, सुरेंद्र बजरिया, आनंद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए राजपाल रिसोर्ट से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट गेट बंद कर दिया गया था। यहां मौजूद पुलिस फोर्स ने सपाइयों को अंदर जाने से रोक दिया। इस पर सपाइयों ने नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि योगी सरकार में आपराधिक वारदातों की बाढ़ आ गई है। बेरोजगारी बढ़ रही है। महंगाई, बिजली संकट, अन्ना मवेशियों से जनता और किसान परेशान हैं। महिलाओं से होने वाले अपराध रोके जाएं। खाद, बीज, पानी, बिजली की उचित व्यवस्था की जाए।
इस दौरान अतर सिंह, वीरेंद्र यादव, जमालुद्दीन, मानसिंह वर्मा, महेंद्र कठेरिया, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, दीपराज गुर्जर, विजय कुशवाहा, सिद्धार्थ, महेश, जीवन प्रताप वाल्मीकि, पृथ्वी सिंह यादव, फरहत उल्ला, हिमांशु, भानू राजपूत, डॉक्टर महेश द्विवेदी, जयशंकर द्विवेदी, वैभव श्रीवास्तव, मीरा राठौर, गौरी सोनी, सुमन, प्रबल प्रताप, वेदप्रकाश, शैलेंद्र सभासद, अनुरुद्ध, संतोष कोरी, गणेश गिरि, अंबरीश श्रीवास्तव, सलमान सिद्दीकी आदि रहे।