फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Santosh district president and Sajid became city president

संतोष जिलाध्यक्ष व साजिद बने नगर अध्यक्ष

Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Santosh district president and Sajid became city president
उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : ORAI
उरई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला एवं नगर कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। इसमें संतोष गुप्ता को जिलाध्यक्ष व साजिद खान को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में प्रांतीय महामंत्री डॉ दिलीप सेठ एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, जिला चुनाव प्रभारी केजी अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यकारिणी घोषित की गई।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में 56 सदस्यीय और नगर कार्यकारिणी में 27 सदस्यों के नाम घोषित किए गए। जिला कार्यकारिणी में विजय वाजपेयी व राघवेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। नगर कार्यकारिणी में गोविंद मुरारी गुप्ता और राजू सरदार को महामंत्री बनाया गया। इस मौके पर डा. डॉ दिलीप सेठ ने व्यापारियों की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद भानुप्रताप वर्मा ने व्यापारियों को आश्वास्त किया कि उनकी समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण होगा। महेंद्र जैन ने कहा कि शीघ्र ही संगठन का प्रांतीय अधिवेशन एवं त्रिवार्षिक मथुरा वृंदावन में होगा। संचालन पप्पू थापा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, प्रेमचंद, लक्ष्मण दास, तरुण तिवारी, हरिओम वाजपेयी, युसूफ अंसारी, पुरुषोत्तम दास, विनोद सैनी, मनोज सैनी, आशीष चतुर्वेदी, राघवेंद्र गुप्ता, अनुराग बहरे, फिरोज खान, मनोज महेश्वरी आदि रहे।

कार्यकारिणी का विरोध किया
कार्यक्रम के दौरान शक्ति गहोई के समर्थन में कुछ व्यापारियों ने हंगामा करते हुए नई कार्यकारिणी का विरोध किया। इस बाबत व्यापारियों ने प्रांतीय नेताओं को ज्ञापन भी दिया। इसे लेकर निर्वाचन की घोषणा अटकी रही। बाद में सर्वसम्मति से संतोष गुप्ता के नेतृत्व वाली कार्यकारिणी घोषित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed