फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sant Samaj temple-building initiatives will

संत समाज करेगा राम मंदिर निर्माण की पहल

Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sant Samaj temple-building initiatives will
पत्रकारों से वार्ता करते श्रीमद्जगद्गुरु श्री नरहर्याचार्य स्वामी रामसुमगाचार्य जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
जानकी कुंड चित्रकूट के नरहर्याचार्य स्वामी रामसुमगाचार्य जी महाराज ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। अयोध्या में राम मंदिर हर हाल में बनेगा। इसके लिए संत समाज नवंबर से पहल करेगा। इसमें न्यायालय की अवहेलना कतई नहीं होगी। मंगलवार को शहर में पहली बार आए स्वामी नरहर्याचार्य अपने शिष्य और
विज्ञापन


समाजसेवी रमेश उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साधु संत भौतिकता की ओर पलायन कर रहे हैं, जो सनातन धर्म की मर्यादा के खिलाफ है। किसी भी अखाड़े का संत जेल में नहीं है। धर्म के नाम पर दुकान चलाने वाले ज्यादा समय तक टिक नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि धरती पर चंडाल योग चल रहा है। इसका प्रकोप 18
विज्ञापन


अक्तूबर तक रहेगा। इससे बचने के लिए जनमानस को बालाजी और हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब धर्म के नाम पर दुकानें चल रही हैं। ऐसे ही लोगों पर आरोप भी लगते हैं। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर महामंडलेश्वर मधुसूदन जी महाराज, शिक्षक गिल्लू भिटारी, भाजपा नेता दिलीप दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed