फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sanitation workers protest against online attendance, ruckus outside DPRO office

Jalaun News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उतरे सफाई कर्मचारी, डीपीआरओ कार्यालय के बाहर हंगामा

Sun, 04 Feb 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest against online attendance, ruckus outside DPRO office
उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शनिवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय के सामने नारेबाजी कर हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सफाईकर्मियों को परेशान करने के लिए यह काम किया जा रहा है। अगर इस व्यवस्था को समाप्त नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने जोरदार नारेबाजी की। देर तक हंगामा करने के बाद सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था कर सफाई कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। इस तरह के बेवजह के नियम कानून उन पर थोपे जा रहे हैं। इसको वे कतई नहीं मानेंगे। आने जाने में सफाई कर्मचारियों को थोड़ी देर हो जाती है। सफाई कर्मचारी इस व्यवस्था का पूरी तरह से विरोध करेंगे। अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो वे कार्य बहिष्कार के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई विभागीय समस्याएं भी हैं जिनका अब तक निराकरण नहीं किया गया है। इस पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र, आशीष झा, गनपत, दिनेश वैज्ञानिक, चंद्रशेखर, मुन्नालाल, विपिन, दीपक, गिरवर कुशवाहा, मुकेश व प्रेम कुमार आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद डीपीआरओ की गैरमौजूदगी में एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद सफाई कर्मचारी जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी से भी मिले और उन्हें भी ज्ञापन की प्रति सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed