{"_id":"6448278a4a0c1aaa4703c8a7","slug":"samosa-will-be-available-for-eight-and-tea-for-10-rupees-orai-news-c-12-1-knp1009-201156-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: समोसा आठ और चाय 10 रुपये में मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: समोसा आठ और चाय 10 रुपये में मिलेगी
विज्ञापन
उरई। चुनाव आयोग ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नौ लाख रुपये की खर्च सीमा निर्धारित की है। आयोग ने हर सामग्री की रेट सूची जारी की है। चुनाव आयोग प्रत्याशी के खर्च का हिसाब इसी के आधार पर करेगा। हालांकि इस सूची में कई सामग्री काफी सस्ती दिख रही है। रेट लिस्ट में वीआईपी भोजन की थाली महज 80 रुपये में रखी गई है वहीं, एक लड्डू का भाव पांच रुपये है। समोसा आठ रुपये के हिसाब से जुड़ेगा और एक चाय की कीमत 10 रुपये लगाई गई है।
चुनाव आयोग ने खान पान के अलावा प्रचार सामग्री का भी रेट निर्धारित कर दिया है। वाहन भाड़ा और कामगारों का मेहनताना भी तय किया है। प्रत्याशी इससे कम रेट की सामग्री नहीं दिखा सकते हैं। चुनाव आयोग ने लाउडस्पीकर की दर एक हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय की है। यदि मंच बनाया जाता है तो एक हजार रुपये उसका भी जोड़ा जाएगा। कपड़े का बैनर भी एक हजार रुपये का पड़ेगा। कपड़े का झंडा 50 और प्लास्टिक के झंडे की दर पांच रुपये तय की गई है। गेस्ट हाउस का किराया महज 180 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जोड़ा जाएगा। प्रत्याशी यदि सोफा किराये पर लेता है तो उसकी दर 500 रुपये और कुर्सी की दर पांच रुपये रखी गई है।