{"_id":"68cda40e73f4d54032021fd4","slug":"salary-of-12-panchayat-secretaries-of-harpalpur-and-10-panchayat-secretaries-of-tardiyawan-was-withheld-for-19-days-orai-news-c-213-1-hra1001-137668-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हरपालपुर के 12 और टड़ियावां के 10 पंचायत सचिवों का 19 दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हरपालपुर के 12 और टड़ियावां के 10 पंचायत सचिवों का 19 दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
- डीपीआरओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स बनाने में लापरवाही पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने 22 और पंचायत सचिवों का 19 दिन का वेतन रोक दिया है। उन्होंने ब्लॉक हरपालपुर के 12 और टड़ियावां के 10 पंचायत सचिवों की तरफ से काम न किए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की है।
पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स बनाने में लापरवाही पर डीपीआरओ ने ब्लॉक हरपालपुर के पंचायत सचिव अभय सिंह, प्रमोद कुमार, अभिषेक पाल, सर्वेश कुमार, धीरज पांडेय, सुशील कुमार, गौरव मिश्रा, उदय प्रताप, हिृतिका शुक्ला, उपेंद्र कुमार, केशव शुक्ला व विकास अग्निहोत्री के सितंबर माह के 19 दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। बताया कि ब्लॉक टड़ियावां के पंचायत सचिव रजनीश वर्मा, अर्चना पाठक, आशीष वाजपेयी, शिवओम त्रिपाठी, कुलदीप श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, मनमोहन अग्रवाल, विकास वर्मा, पूनम राज वर्मा और प्रदीप कुमार वर्मा के 1 से 19 सितंबर तक वेतन भुगतान को रोक दिया है। बताया कि दोनों ही ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी पंचायत से कहा गया है कि वह नियमित समीक्षा करते हुए फीडिंग सुनिश्चित कराएं।