{"_id":"5f8deb598ebc3e9b897909bf","slug":"saamaajik-kshetron-mein-kaary-ke-lie-80-vibhootiyaan-hongee-sammaanit-orai-news-knp5894927147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक क्षेत्रों में कार्य के लिए 80 विभूतियां होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक क्षेत्रों में कार्य के लिए 80 विभूतियां होंगी सम्मानित
विज्ञापन
बैठक लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष व मौजूद अन्य।
- फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन निरंजन की अध्यक्षता में सोमवार को शासी निकाय व जिला एकीकरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। यहां लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस की तैयारियों को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला एकीकरण समिति की ओर से लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस 31 अक्तूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम खंड विकास स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। तहसील कोंच के सभागार में सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वालों के साथ ही धर्म गुरुओं सहित लगभग 80 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र निरंजन ने बताया कि एकीकरण अनुभाग द्वारा उपलब्ध बजट के अलावा धनराशि की कमी पड़ती है तो निजी स्तर से व्यवस्था कर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 से 25 नवंबर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। कौमी एकता से संबंधित शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा। महान विभूतियों के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता एवं सांप्रदायिक सद्भाव से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह निरंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अल्पना बरतारिया, जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान, एकीकरण समिति के सदस्य सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।