फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ruchi Garg won first prize in Radha dance

राधा नृत्य में रुचि गर्ग ने जीता पहला पुरस्कार

Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ruchi Garg won first prize in Radha dance
उरई। इनरव्हील क्लब स्वर्णिम की ओर से हरियाली तीज पर प्रतियोगिता कराई। राधा नृत्य में रुचि गर्ग, रैंप वाक में सारिका और फुल इंटरटेनमेंट में उर्वशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की महिला सदस्यों ने राधाकृष्ण की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। महिलाओं ने लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। गीत संगीत के साथ संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। राधा कंपटीशन में राधा के रूप में आई रुचि गर्ग ने पहला पुरस्कार जीता और सरिता अग्रवाल द्वितीय रहीं। रैंप वाक में सारिका सिन्हा ने बाजी मारी तो फुल इंटरटेनमेंट के रूप में उर्वशी गुर्जर को चुना गया। समय पर पहुंचने का पुरस्कार माधुरी गुप्ता ने जीता।
विज्ञापन

डांस का प्रथम पुरस्कार नेहा उपाध्याय और बेहतरीन डांस प्रस्तुति में टीना गिरहोत्रा व शेफाली जीतीं। भजन गायकी रानी द्विवेदी को सराहा गया। इसके अलावा शशि सिंह, रंजना सिंह, रजनी, शालिनी तिवारी, सुमन, अनीता, सीमा, नूपुर कौशिक, अर्चना निरंजन, अलका नायक, निधि गुप्ता, सुविधा गुप्ता, कल्पना, निहारका, राधिका, हेमा अग्रवाल आदि ने भी प्रस्तुति दी। क्लब प्रेसिडेंट पुष्पा अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शीतला माता मंदिर के प्रांगण में तीज पर मां शीतला का भव्य श्रंगार किया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन आरती गाकर एवं झूला झूलकर समाज की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुषमा द्विवेदी, प्रीति बंसल, रश्मि गुप्ता, निशा राजपूत, शांति गुप्ता, संध्या शिवहरे, मंजू गुप्ता आदि रही।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed