{"_id":"5f6b951c8ebc3ee2bb01308c","slug":"rpf-runs-campaign-in-trains-six-women-vendors-caught-orai-news-knp5844044175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में आरपीएफ ने चलाया अभियान, छह महिला वेंडर पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में आरपीएफ ने चलाया अभियान, छह महिला वेंडर पकड़ीं
विज्ञापन
उरई। आरपीएफ ने बुधवार को महिला वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया। गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस में छह महिला वेंडर को पान मसाला, गुटका बेचते पकड़ा है। यात्रियों से जबरन रुपये मांगने पर किन्नर को भी पकड़ लिया। आरपीएफ ने चारों का चालान कर दिया है।
आरपीएफ दरोगा ओमवीर सिंह, आरक्षक लाखन सिंह, महिला कांस्टेबल सत्यवती ने पुखरायां आरपीएफ चौकी इंचार्ज विक्टर के सहयोग से गोरखपुर से मुंबई जाने वाली मुंबई सुपरफास्ट में चेकिंग की। किन्नर ऊषा (40) निवासी बाबूपुरवा कानपुर को यात्रियों से जबरन रुपये मांगने पर पकड़ लिया। पुष्पा पत्नी रवींद्र यादव, परवीन बानो पत्नी नासिर, ऊषा पत्नी रामप्रकाश निवासी रेलबाजार कानपुर, बिट्टी पुत्री सुरेंद्र सिंह व निक्की पुत्री राजू निवासी तुफैलपुरवा उरई को ट्रेन में अनधिकृत रूप से गुटका, मसाला बेचते हुए पकड़ा है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।