फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways increased trips during the festival, buses will be available on every route

Jalaun News: त्योहार पर रोडवेज ने बढ़ाए फेरे, हर मार्ग पर मिलेंगी बसें

Fri, 22 Mar 2024 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways increased trips during the festival, buses will be available on every route
उरई। होली के त्योहार को लेकर रोडवेज ने भी कमर कस ली है। त्योहार पर यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए हर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है। अधिकारियों का दावा है कि किसी भी यात्री को बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कहा कि जिस रूट पर यात्रियो की डिमांड होगी, वैसे ही उस मार्ग पर बस का संचालन कर दिया जाएगा। दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर जैसे मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली मार्ग पर तीन गुना बसों के फेरे बढ़ाए गए है। अभी इस मार्ग पर अप और डाउन में 12 बसें चलती थी। अब इस मार्ग पर 36 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

वहीं, कानपुर मार्ग पर अप डाउन में 36 बसें संचालित होती थी, उसे बढ़ाकर 48 कर दिया गया है। गोरखपुर की ओर अभी दो बसें जाती थी। अब इस मार्ग के लिए छह बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा झांसी कानपुर मार्ग पर यात्रियों की डिमांड पर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई गई
रोडवेज बस अड्डे पर सुबह छह बजे से दो बजे, दो बजे से रात दस बजे और रात दस बजे से सुबह छह बजे तक तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। सीनियर फोरमैन को निर्देशित किया गया है कि जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें बिना अनुमति के अवकाश न दें।



रोडवेज कर्मचारियों के लागू की प्रोत्साहन राशि
चालक परिचालक, संविदा व नियमित के लिए दस दिन के लिए प्रोत्साहन दिवस लागू किए गए हैं। तीन सौ किलोमीटर प्रतिदिन चलाने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 350 रुपये रोजाना के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जो साढ़े तीन हजार रुपये होगी। अतिरिक्त आय अर्जित करने वाले चालक परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से अतिरिक्त धन दिया जाएगा।

वर्जन
रोडवेज के परिचालन से जुड़े सभी कर्मचारियों के अवकाश पर 22 मार्च से एक अप्रैल तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उनके साप्ताहिक विश्राम को भी निरस्त कर दिया गया है। अपरिहार्य कारण होने पर ही अवकाश देय होगा। -दुर्गाशंकर, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed