{"_id":"6664ccf92767cfa041051a78","slug":"roadways-buses-will-run-on-three-new-routes-relief-to-passengers-orai-news-c-224-1-ka11004-115680-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन नए रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को राहत
विज्ञापन
उरई। रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या में तीन की बढ़ोतरी हो गई है। रोडवेज में अब 95 बसें हो गई है। इसमें दो अनुबंधित बसें भी है। पुरानी बसों को हटाकर 45 नई बसें आ गई है। उन्हें नए रूटों पर लगाया गया है। नए रूटों पर बसों को संचालन करने के लिए स्टाफ को जिम्मेदारी दे दी गई है। साथ ही उनकी समयसारिणी भी जारी कर दी है।
नई बसों में गरौठा से पीलीभीत के बीच में बस सेवा शुरू की जाएगी। यह बस सेवा अप और डाउन में 972 किलोमीटर का सफर करेगी। गरौठा से सुबह पांच बजे चलकर उरई साढ़े सात बजे आएगी। उरई से आठ बजे रवाना होकर साढ़े नौ बजे औरैया पहुंची। औरैया से 9.45 बजे रवाना होकर 11.45 बजे कन्नौज पहुंचेगी और दस मिनट रुकने के बाद सवा एक बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
बताया कि फर्रुखाबाद से डेढ़ बजे चलकर साढ़े चार बजे बरेली और छह बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वहां यह बस रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद पीलीभीत से सुबह छह बजे चलेगी और बरेली सवा सात बजे पहुंचेगी। फर्रुखाबाद साढ़े दस बजे, कन्नौज 12 बजे, औरैया सवा दो बजे, उरई शाम चार बजे और गरौठा रात नौ बजे पहुंचेगी और वही रात्रि विश्राम करेगी।
विज्ञापन
दूसरी बस सेवा को उरई बदायूं मार्ग पर लगाया गया है। यह बस झांसी से सुबह सात बजे चलेगी। उरई साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। उसे से दस बजे चलकर साढे़ दस बजे जालौन, 11.45 बजे औरैया, डेढ़ बजे इटावा, तीन बजे मैनपुरी, साढ़े चार बजे एटा, सवा पांच बजे कासगंज और शाम सात बजे बदायूं पहुंचेगी। वहीं रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद सुबह सात बजे बदायूं से चलकर साढ़े आठ बजे कासगंज, 9.20 बजे एटा, 10.45 बजे मैनपुरी, 12.20 बजे इटावा, दो बजे औरैया, 3.25 बजे जालौन और चार बजे उरई पहुंचेगी। यह बस सेवा अप और डाउन में 928 किलोमीटर सफर तय करेगी।
इसी तरह तीसरी बस सेवा उरई से रायबरेली के बीच संचालित होगी। जो उरई से 6.45 बजे चलेगी। कानपुर दस बजे पहुंचेगी और रायबरेली सवा एक बजे पहुंचेगी। रायबरेली से 1.45 बजे चलकर 4.45 बजे कानपुर होते हुए रात आठ बजे उरई आएगी।
टोल बढ़ा पर रोडवेज के किराये में अंतर नहीं
उरई। पिछले दिनों टोल टैक्स में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर रोडवेज के किराये में नहीं पड़ा है। उरई से झांसी, कानपुर व लखनऊ आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को पुराना किराया ही देना होगा। हालांकि दिल्ली रूट की बसों में दो रुपये किराये में बढ़ोतरी हुई है। (संवाद)
वर्जन
रोडवेज के बे़ड़े में नई बसें आ गई है। उन्हें नए रूटों पर संचालित किया जा रहा है। तीन बसों को गरौठा पीलीभीत, उरई बदायूं व उरई रायबरेली मार्ग पर संचालित किया जाएगा। नई बसों का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। -दुर्गाशंकर, एआरएम रोडवेज