फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,park,DM,city,free

सुंदरीकरण के साथ जल्द मिलेगी वाईफाई की सुविधा

Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
road,park,DM,city,free
-स्टेशन रोड स्थित नगर पालिका कार्यालय - फोटो : ORAI
उरई। प्रदेश सरकार ने जिन 217 शहरों में मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए है। उनमें उरई नगर पालिका भी शामिल है। वाई फाई सुविधा के लिए नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे पहले बस अड्डा, नगर पालिका और कलक्ट्रेट को वाईफाई सुविधा से युक्त करने की योजना है। इसके अलावा शहर का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उरई शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए नगर पालिका ने तैयारी शुरू कर दी है। नवागंतुक ईओ विमलापति ने बताया कि उरई नगर पालिका को जिले की नोडल नगर पालिका बनाया गया है। लिहाजा उरई पालिका के सुंदरीकरण के लिए प्रयास तेज किए गए है। डीएम प्रियंका निरंजन ने भी शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका और उरई विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए है। इसमें सड़कों के रखरखाव के अलावा न सिर्फ नए पार्क विकसित किए जाएंगे। बल्कि पुराने पार्कों का भी कायाकल्प भी किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर दूधिया लाइटें व फव्वारे भी लगाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------
रेलवे स्टेशन पर ही मुफ्त वाईफाई सेवा
अभी रेलवे स्टेशन पर ही मुफ्त वाईफाई सुविधा है। हालांकि इस सुविधा का लाभ यात्रियों को ही मिलता है। इसके लिए प्लेटफार्म पर जाने के लिए उन्हें टिकट भी खरीदना पड़ता है। ऐसे में कई लोगों को प्लेटफार्म पर वाईफाई लगे होने की जानकारी भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगेगा
ईओ नगर पालिका विमलापति बताते है कि जल्द ही शहर में पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम लगाए जाएंगे। इसमें सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर माइक लगाए जाएंगे। इसके जरिये जागरुकता संबंधी संदेश प्रसारित होंगे। साथ ही समय समय पर उद्घोषणा भी की जा सकेगी।

---
सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था दुरुस्त होगी
शहर को सीसीटीवी कैमरों से भी लैस किया जाएगा। ईओ ने बताया कि अभी भी कैमरे तो लगे है लेकिन अधिकांश काम नहीं कर रहे हैं। लिहाजा पुराने कैमरों को ठीक कराकर आवश्यकतानुसार नए कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed