{"_id":"5f63ad6f8ebc3e98103468be","slug":"road-accident-in-orai-orai-news-knp5832617129","type":"story","status":"publish","title_hn":"उरईः ट्रक खंदक में गिरा, चालक और खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरईः ट्रक खंदक में गिरा, चालक और खलासी घायल
विज्ञापन
आटा। गिट्टी लेकर जा रहेे ट्रक चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दस फीट गहरी खंदक में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार चल रहा है। परिजनों को सूचना दी गई है।
झांसी से रनियां( कानपुर) गिट्टी लेकर जा रहा ट्रक दोपहर को आटा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित चमारी नाला पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। तभी चालक को झपकी आ गई। ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दस फीट गहरी खंदक में चला गया।
ट्रक चालक (27) राजू पुत्र रज्जाक निवासी पूंछ, झांसी और खलासी अनीश निवासी छिरिया, जालौन कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घायलों को ट्रक से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक क्रेन से बाहर निकाला गया। संकटमोचन चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया किए ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक व खलासी को अस्पताल भेज दिया गया।