{"_id":"5dadf8aa8ebc3e0164408f39","slug":"retired-irrigation-worker-crossed-18-thousand-rupees-by-the-little-crook-orai-news-knp521227291","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड सिंचाई कर्मी के 18 हजार रुपये नन्हें बदमाश ने पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड सिंचाई कर्मी के 18 हजार रुपये नन्हें बदमाश ने पार किए
विज्ञापन
टप्पेबाजी का शिकार रिटायर्ड सिंचाई कर्मचारी।
- फोटो : ORAI
कोंच। रिटायर्ड सिंचाई कर्मी का बैग नाबालिग टप्पेबाज ने पार कर दिया। बैग में 18 हजार रुपये थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। कोतवाल का कहना है सीसीटीवी कैमरे से कुछ फुटेज मिले है, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
सिंचाई विभाग के अवकाश प्राप्त कर्मचारी मलखान सिंह पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम धनौरा सोमवार को किसी कार्य से कोंच आया था। उसके बैग में 18 हजार रुपये रखे थे। वह दीवौलिया गैस एजेंसी पर सिलिंडर रीफिलिंग कराने गया था। बैग उसने एक तरफ रख दिया और कोई कार्य करने लगा। इसी बीच किसी ने उसका बैग पार कर दिया। जब उसने मुड़ कर देखा तो बैग गायब था।
एजेंसी पर लगे सीसीटीवी फुटेज जब खंगाले गए तो एक नाबालिग बैग ले जाते नजर आया। वहां मौजूद लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन बच्चा कहीं गलियों में गायब हो चुका था। मलखान ने बताया कि उसके बैग में पैसों के अलावा तमाम जरूरी कागजात भी थे। उसने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। मंडी चौकी इंचार्ज राजीवकांत ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।