फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Woman unconscious after venomous insect bite ambulance failed to reach the village

जालौन: जहरीले कीड़े के काटने से महिला अचेत, गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, ट्रैक्टर से  लाया गया, हालत गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 17 Sep 2026 12:37 PM IST
सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र स्थित परासन गांव में बुधवार शाम खेत में चारा काट रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीचड़ व दलदल से पटे कच्चे रास्तों के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी, जिसके चलते परिजनों को अचेत महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य मार्ग तक लाना पड़ा।

विज्ञापन
Jalaun Woman unconscious after venomous insect bite ambulance failed to reach the village
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परासन के मजरा कुइयाझोर में बुधवार शाम खेत में चारा काट रही महिला को जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने पर वह अचेत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण गांव तक पहुंचने वाले दोनों कच्चे रास्तों पर कीचड़ और दलदल होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य मार्ग तक लाया गया।

विज्ञापन

इसके बाद निजी वाहन से उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कुइयाझोर निवासी धर्मा सिंह की पत्नी जयदेवी (40) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से करीब सौ मीटर दूर खेत में चारा काट रही थीं। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की।

विज्ञापन





बुजुर्ग की मौत के बाद भी नहीं बनी सड़क
ग्रामीणों के अनुसार, गांव तक पहुंचने वाले दोनों रास्ते कच्चे हैं। बारिश होते ही रास्तों पर कीचड़ और दलदल हो जाता है, जिससे चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। बुधवार को भी एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली से मुख्य मार्ग तक लाया गया। गांव में रास्ते की समस्या पहले भी जानलेवा साबित हो चुकी है। चार अगस्त को गांव निवासी बुजुर्ग सरमन की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन

सड़क का स्टीमेट भी तैयार है
एंबुलेंस के गांव तक न पहुंच पाने पर परिजन और ग्रामीण उन्हें चारपाई पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम भेजकर रास्ते की स्थिति का जायजा कराया था। पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। एसडीएम कालपी विनय कुमार मौर्य ने बताया कि बीडीओ कदौरा को सड़क निर्माण के निर्देश दिए जा चुके हैं। सड़क का स्टीमेट भी तैयार है। निर्माण कार्य कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी बीडीओ से ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed