फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Retired accountant returning with pension crushed to death by truck

Jalaun News: पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त लेखपाल को ट्रक ने कुचला, मौत

Tue, 05 May 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Retired accountant returning with pension crushed to death by truck
कदौरा। जोल्हूपुर-हमीरपुर स्टेट हाईवे पर कठपुरवा मोड़ के पास सोमवार को उरई से पेंशन लेकर बाइक से घर लौट रहे सेवानिवृत्त लेखपाल को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सेवानिवृत्त लेखपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक और क्लीनर भाग गए।
विज्ञापन


जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिहारी दाउदपुर गांव निवासी प्रभुदयाल (72) राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कदौरा के सिद्धार्थ नगर में मकान बना लिया था और वहीं परिवार के साथ रह रहे थे।परिजनों के मुताबिक प्रभुदयाल हर माह पेंशन लेने बाइक से उरई जाते थे। सोमवार को भी वह पेंशन लेकर लौट रहे थे, तभी कठपुरवा मोड़ के पास कालपी की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना जैसे ही उनके घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। प्रभुदयाल के दो पुत्र धीरज (40) और नीरज (37) तथा पत्नी लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रभुदयाल मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, जिससे क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed