{"_id":"641762ba6c028e9bd70c7524","slug":"residents-yearn-for-electricity-and-water-orai-news-c-12-1-132427-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली-पानी के लिए तरसे बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली-पानी के लिए तरसे बाशिंदे
विज्ञापन
उरई। विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले 72 घंटे की प्रस्तावित हड़ताल रविवार की दोपहर बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर वापस ले ली गई। इस पर कर्मचारियों ने इसे संघर्ष की जीत बताया। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शनिवार की रात बिजली अव्यवस्था के कारण कई मोहल्ले प्रभावित हुए। रात में बिजली न आने के कारण लोग बिलबिलाते रहे। इनवर्टर भी जवाब दे गए। बिजली नहीं आने से लोगों को पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा। वहीं दोपहर बाद हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली
बता दें कि बिजली कर्मचारी 14 सूत्री मांगों को लेकर 72 घंटे की हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फाल्ट और फीडर न सुधारे जाने से 350 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, मुख्यालय की एक तिहाई आबादी भी अंधेरे में रही। राजेंद्रनगर में बिजली न आने पर लोगों ने शनिवार की देर रात जाम लगाया। राजेंद्रनगर चौकी पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक गौरव शर्मा, एक्सईएन एमएन भारती, आरएस यादव, डीआर गुप्ता, सुमित साहू, देवेंद्र सिंह, अमित शर्मा, रामू गुप्ता, राकेश, सुनील कुमार, सुरेश, कुसुमलता, इसरार, परमात्मा शरण आदि मौजूद रहे।
उरई शहर में करमेर रोड पर तीन दिन से बिजली न आने से लोगों ने जनरेट का सहारा लिया। दोपहर में अधिकारियों ने खड़े होकर शहर के फाल्ट ठीक कराए तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन
जगम्मनपुर उपकेंद्र में ब्रेकडाउन, 30 गांव प्रभावित
रामपुरा। रामपुरा ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत जगम्मनपुर में बना 33 केवी उपकेंद्र में दो दिन से ब्रेकडाउन होने से लगभग 30 गांवों बिना बिजली के जिंदगी जीने के मजबूर हैं। जगम्मनपुर उपकेंद्र से जुड़े मई, जायघा, कर्रा, गुढ़ा, बैरा पंप कैनाल, हमीरपुरा, चंदावली, रुदवली, हिम्मनपुर, भिटौरा, शिवगंज आदि लगभग 30 गांव दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है।
कोटरा और आसपा के 25 गांवों की बिजली पिछले तीन दिन से ठप है। इससे लोगों को बिजली के साथ पीने के पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिकरी गांव निवासी राजू परिहार ने बताया कि बिजली न आने से लोग आटा की पिसाई को परेशान हो रहे हैं।
सिरसाकलार क्षेत्र में 33 केवी फीडर से जुड़े 40 गांवों में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। कई गांवों में मोबाइल चार्ज होने की भी समस्या है, जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। फीडर के गांव जहटौली, छानी, तरसौर, जखा, गिगौरा, भिटारी, मलथुआ, पीपरी आदि में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। डकोर ब्लॉक के लगभग 60 गांवों में पिछले तीन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। डकोर के बीहड़ी क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने सुधि नहीं ली है। इस वजह से पानी को लेकर सबसे अधिक परेशानी हो गई है। (संवाद)