फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report will be made on 17 beneficiaries if housing is not built

आवास न बनवाने वाले 17 लाभार्थियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Sat, 14 Mar 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report will be made on 17 beneficiaries if housing is not built
कदौरा के इकौना में अधूरा पड़ा आवास दिखाता ग्रामीण - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। तीन बार नोटिस के साथ चेतावनी के बाद भी आवास न बनाने वाले लाभार्थियों पर प्रशासन ने डंडा चलाना शुरू कर दिया है। बीडीओ के निर्देश पर ग्राम इकौना के सचिव ने गांव में आवास न बनवाने वाले 17 लाभार्थियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है जल्द ही एफआईआर की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार द्वारा गरीबों को आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना चलाई जा रही है, जिससे उनको एक लाख बीस हजार रुपये की धनराशि दी जाती है, ताकि उन्हें परेशानी न हो वही आवास की दो किश्त लेने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा आवास पूर्ण नहीं किए गए जिस पर बीडीओ अतिरंजन सिंह ने सचिव प्रभात कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि ग्राम इकौना में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 56 लाभार्थियों को आवास मिले थे, जिनमें 39 लाभार्थियों ने अपने आवास बना लिए, लेकिन 17 लाभार्थियों ने कई चेतावनी के बाद भी अभी तक आवास का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन

इसमें अनीता, राजू, भूरी, मेवालाल, रमाकांत, तुलसीराम, विनोद, कामता, सुखिया, मुलिया, सुखरानी, भूरी देवी, संतोष कुमार, विद्यावती, श्रीराम, प्रेमा देवी व विनोद सिंह ने 40 हजार की प्रथम व 70 की द्वितीय किश्त लेने के बाद भी आवास पूर्ण नहीं किया। जिस पर उक्त लाभार्थियों को तीन तीन बार नोटिस जारी की गई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आवास का निर्माण कार्य को नहीं किया। साथ ही टीम के गांव जाने पर उक्त लोग घर पर भी नहीं मिलते हैं। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को एक लाख बीस हजार रुपये की धनराशि मिलती है, जो उनके खाते में जाती है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिकवरी कराई जाएगी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सचिव प्रभात कुमार

सचिव प्रभात कुमार- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed