फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report warning on opening of schools without recognition

बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर दी एफआईआर की चेतावनी

Sun, 14 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Report warning on opening of schools without recognition
उरई। मोहल्ला चुर्खी बाईपास स्थित एक पब्लिक स्कूल में शनिवार की सुबह बीएसए ने छापा मारा। बीएसए ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। कक्षाओं को चलाने पर बीएसए ने स्कूल के संचालक को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी है कि यदि स्कूल चलता मिला तो सीधे एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने शनिवार को बिना मान्यता के मोहल्ला चुर्खीरोड बाईपास पर संचालित एक पब्लिक स्कूल में छापेमारी की। उस समय स्कूल में प्रार्थना हो रही थी। उस समय बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी) बाहर ही रुक गए। इसके बाद छात्र कक्षाओं में चले गए। इस पर वह सीधे कक्षाओं में पहुंचे।
विज्ञापन

बीएसए को देखकर हड़कंप मच गया। बीएसए ने कक्षा आठ तक की कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस पर उन्होंने संचालक को फटकार लगाई और कहा कि पहले भी स्कूल बंद करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद स्कूल चल रहा है। तत्काल स्कूल बंद करें। सोमवार के बाद स्कूल खुला मिलने पर उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि नगर क्षेत्रों में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जो भी स्कूल बिना मान्यता के चलते मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed