फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on three in case of burning JCB

Jalaun News: जेसीबी जलाने के मामले में तीन पर रिपोर्ट

Sat, 22 Jun 2024 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 22 Jun 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Report on three in case of burning JCB
आटा। कस्बे में प्लाट पर खड़ी जेसीबी में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी। जानकारी पर एसडीएम थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया था, लेकिन तब तक मशीन पूरी तरह से जल गई थी। गुरुवार की रात प्लाट स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

थाना के कस्बा निवासी श्याम शिवहरे ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गुरुवार की शाम वह अपने कस्बा स्थित प्लाट पर जेसीबी से सफाई करवा रहा था। तभी कस्बा के ही निवासी पुनीत यादव उर्फ मोनू अपने साथी सुंदर व आकाश के साथ आए और प्लाट पर काम करने से मना करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने जेसीबी में कोई पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना के बाद उसने उन लोगों को मना करना चाहा तो उक्त लोगों ने ईंटे पत्थर चला दिए। बताया कि आग से किराए पर लाई गई जेसीबी पूरी तरह से जल गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी सुंदर व आकाश को हिरासत में ले लिया है। जबकि मुख्य आरोपी पुनीत यादव मोनू मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन


कस्बे में दबंगई दिखाने के लिए की वारदात

लोगों का कहना है कि गुरुवार को जेसीबी में आग प्लाट के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद की वजह से लगाई गई है। लोगों ने बताया कि घटना के कुछ दिनों पहले ही दंबगई दिखाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसका मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। लेकिन पुलिस के दिलचस्पी न दिखाने से एक बड़े. मामले ने इसका रूप ले लिया। लोगों का कहना है कि कस्बे में अपना रुतबा बनाने के लिए यह कृत्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed