फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Irrigated fields were shown as empty in the crop survey.

Jalaun News: क्रॉप सर्वे में सिंचित खेतों को दिखा दिया खाली

Tue, 27 Oct 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Irrigated fields were shown as empty in the crop survey.
कालपी। राजस्व विभाग की ऑनलाइन खसरा व्यवस्था में इस बार भी गड़बड़ी सामने आई है। ई-क्रॉप सर्वे करने वाले निजी सर्वेयरों ने कई किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को ऑनलाइन खसरे में दर्ज ही नहीं किया। कहीं सिंचित खेतों को खाली दिखा दिया गया तो कहीं खरीफ की फसल बोए जाने के बावजूद रिकॉर्ड में जमीन बंजर दर्ज है। इससे किसानों के सामने अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


शासन ने राजस्व विभाग के कामकाज को ऑनलाइन करने के क्रम में खतौनी, नक्शा और खसरा समेत कई व्यवस्थाओं को डिजिटल कर दिया है। अब लेखपालों के माध्यम से खसरा तैयार कराने के बजाय ई-क्रॉप सर्वे के जरिए खेतों में बोई गई फसलों का विवरण दर्ज कराया जा रहा है। रबी, खरीफ और जायद की फसलों के सर्वे के लिए पंचायत सहायकों, रोजगार सेवकों के साथ निजी सर्वेयरों को भी लगाया गया है। सर्वेयरों को प्रति गाटा पांच रुपये भुगतान किए जाने की व्यवस्था है। इसके बावजूद कई वर्षों से चल रही इस व्यवस्था में खामियां दूर नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


कालपी क्षेत्र के मगरौल गांव निवासी संदीप कुमार, विवेक और गंगा प्रसाद, गढ़ी तगा की किसान सारिका, नरहान के मनोज पांडेय तथा लंगरपुर के श्याम बिहारी समेत कई किसानों ने सर्वे पर सवाल उठाए हैं। किसानों के मुताबि उनके खेतों में खरीफ की फसलें बोई थीं। कई खेतों में ज्वार और बाजरा खड़ा था, लेकिन ऑनलाइन खसरे में जमीन खाली दर्ज कर दी गई। ऑनलाइन खसरे में फसल दर्ज नहीं होने का असर सरकारी खरीद पर पड़ने की आशंका है। किसानों को चिंता है कि रिकॉर्ड में फसल का विवरण न होने पर क्रय केंद्रों पर उपज बेचने में दिक्कत आएगी। ऐसे में उन्हें खुले बाजार में कम कीमत पर उपज बेचने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि सर्वे में लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 03 सत्येंद्र।
खेत में खड़ी थी फसल, खसरे में दिखा दिया खाली
हमारे खेत में खरीफ की फसल बोई गई थी, लेकिन ऑनलाइन खसरे में खेत खाली दिखाया जा रहा है। जब खेत में फसल मौजूद है तो सर्वे में उसका विवरण क्यों दर्ज नहीं किया गया। रिकॉर्ड की गलती के कारण सरकारी क्रय केंद्र पर उपज बेचने में परेशानी हुई तो नुकसान हमें ही उठाना पड़ेगा।
- सत्येंद्र सिंह, भगाैरा
-----------------------
गलत सर्वे से कम दाम पर उपज बेचने की नौबत
फोटो - 04 रामवीर, बैरई।
खेतों में ज्वार और बाजरा खड़ा होने के बावजूद खसरे में जमीन खाली दर्ज कर दी गई। किसानों ने फसल उगाने में बीज, खाद, पानी और मेहनत लगाई है। अगर ऑनलाइन रिकॉर्ड सही नहीं हुआ तो सरकारी खरीद का लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है और मंडी में कम दाम पर उपज बेचनी पड़ेगी।

- रामवीर, बैरई
----------------------
ठीक कराएंगे प्रविष्टि
क्रॉप सर्वे का कुछ काम अभी शेष है। जिसे लेखपाल पूरा कर रहे हैं। किसी किसान की फसल गलती से सर्वे में दर्ज होने से छूट गई है और इसकी शिकायत मिलती है तो जांच कर लेखपाल के माध्यम से प्रविष्टि दुरुस्त कराई जा सकती है।
- शिरीष मिश्रा, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed