फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on extortion broker in district hospital

Jalaun News: जिला अस्पताल में वसूली करने वाले दलाल पर रिपोर्ट

Mon, 15 Jul 2024 03:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 15 Jul 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Report on extortion broker in district hospital
इंपैक्ट
विज्ञापन

सीएमओ ने झांसा देकर दलाल को पकड़वाया था, दलाली करने वालों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। मरीज के तीमारदार से इलाज कराने के नाम पर रुपये मांगने वाले दलाल के खिलाफ सीएमएस की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दलाल पर भर्ती मरीजों से अवैध वसूली करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ है।
बता दें कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से वसूली की जा रही थी। इस वसूली के खिलाफ अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबर प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेकर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल और सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को जांच सौंपी थी। दो सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल में जांच की थी। निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने इलाज के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक मरीज के तीमारदार मनीष ने आरोप लगाया था कि उसे मेडिकल कॉलेज में एक दलाल शुभम ने जिला अस्पताल जाकर दलाल संजय गौतम से मिलने की सलाह दी थी। संजय ने 18 हजार रुपये में ऑपरेशन कराने का भरोसा दिलाया था। इस पर सीएमओ ने दलाल को झांसा देकर अस्पताल बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल राज ने कोतवाली में तहरीर दी थी। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में जो भी तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी। दलाल पर मामला दर्ज होने के बाद जिला अस्पताल में दलाली करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed