फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on eight motivating student for suicide and assault

छात्र को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व मारपीट में आठ पर रिपोर्ट

Mon, 14 Oct 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report on eight motivating student for suicide and assault
जानकारी देते हुए आयुष के पिता राजेंद्र बाबू व अन्य परिजन। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। इंटर के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया। कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों के तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार देर रात रामनगर निवासी इंटर के छात्र आयुष (18) ने घर के कमरे फांसी का फंदा आत्महत्या कर ली। आयुष के पिता राजेंद्र बाबू ने मोहल्ले के ही युवकों पर आरोप लगाया था कि शनिवार रात युवक बोलेरो से उनके घर आए और आयुष से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे न देने पर मारपीट की और गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया। इलाकाई लोगों की भीड़ एकत्रित होने पर युवक आयुष को पूरे परिवार समेत देख लेने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

इसके बाद तनाव में आयुष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र बाबू के मुताबिक, मोहल्ले के राजकुमार, शशांक, श्रयांश, मानस आदि अक्सर बेटे से रुपयों की मांग कर धमकाते थे। जिसके कारण आयुष पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा था। कोतवाल का कहना है कि चारों नामजद आरोपियों के अलावा उनके अज्ञात चार साथियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ भी लिया है और दो एक दिन में पूरे मामले का खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे पर भी हुई थी आयुष से मारपीट
इलाकाई लोगों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उक्त युवकों ने ही राठ रोड स्थित हाईवे पर खुले ढाबे पर ही आयुष के साथ मारपीट की थी। वहां पर भी आरोपी आयुष से रुपयों की मांग कर रहे थे।
रोज का दस हजार ब्याज देने की धमकी
सूत्रों की मानें तो आयुष ने कुछ दिन पूर्व आरोपियों से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले ही आरोपी ब्याज सहित 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही एकमुश्त रुपये न देने पर रोजाना 10 हजार रुपये देने की धमकी दे रहे थे।
दौलत ले जाते, बेटा तो छोड़ देते
इकलौते बेटे आयुष की मौत से उसके माता पिता बदहवाश से हो गए हैं। दोनों कभी एक दूसरे को दिलासा देते तो कभी आयुष का नाम लेकर चीख पढ़ते। उनकी हालत देख पास पड़ोस के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। नाते रिश्तेदारों का कहना था। रुपये ले लेते कम से कम इकलौते बेटे की जान तो बख्श देते। आयुष के माता पिता अब किसके सहारे जीएंगे।

धनाढ्य वर्ग के लड़कों को फंसाते हैं
इलाकाई लोगों ने बताया कि मोहल्ले में 8-10 लड़कों का एक गैंग है। जो कि पैसे वाले घरों के लड़कों से पहले दोस्ती करता है। फिर उन्हें मनमाने ब्याज पर रुपये उधार देते हैं और वसूली के लिए कभी धमकी तो कभी मारपीट भी करते हैं। आयुष ऐसे ही गैंग का शिकार हुआ है और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

 आयुष की फाइल फोटो

आयुष की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed