{"_id":"5dffb38b8ebc3e880b00f4ff","slug":"report-of-non-criminal-assassination-of-son-on-father-s-death-orai-news-knp533833934","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की मौत पर बेटे पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की मौत पर बेटे पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
मृतक भैयालाल की फाइल फोटो
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद (जालौन)। दो भाइयों के बीच हुए हो रहे विवाद में बीचबचाव करने पहुंचे पिता की चाकू लगने से हुई मौत के मामले में थाना पुलिस ने घायल भाई की तहरीर पर छोटे भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बीएल यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि डकोर के ऐरी गांव में शनिवार रात लगभग 8 बजे घर के कामकाज में हाथ न बंटाने को लेकर बड़े भाई रामप्रकाश पुत्र भइयालाल ने छोटे भाई पप्पू उर्फ राहुल को डांट दिया। जिससे उग्र होकर पप्पू बड़े भाई से विवाद करने लगा और गालीगलौज भी शुरू कर दी। मना करने पर वह हाथ में चाकू लेकर आया और बड़े भाई पर हमला बोल दिया। इसी दौरान पिता भइयालाल (70) बीचबचाव करने पहुंच गए तो पप्पू ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई।
तभी पप्पू ने बड़े भाई पर भी चाकू से हमलाकर दिया। जो उसकी बांह में लग गया जिससे वह भी घायल हो गया। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक हमलावर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल राम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ राहुल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

घायल रामप्रकाश- फोटो : ORAI
विज्ञापन