फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of disproportionate assets on Tehsil employee

तहसील कर्मी पर आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट

Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report of disproportionate assets on Tehsil employee
उरई (जालौन)। माधौगढ़ तहसील कर्मी शौकत उल्ला पर भ्रष्टाचार सहित अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। झांसी के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम इकाई के अधिकारी प्रेम कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि झांसी से आए अधिकारियों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पूर्व लिपिक शौकत उल्ला पुत्र सलीम उल्ला निवासी संत कबीर नगर उरई के खिलाफ भ्रष्टाचार व अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम लखनऊ में की गई थी, जिसकी जांच झांसी डिवीजन को सौंपी गई थी, जांच में आय से अधिक संपत्ति अर्जित होने की पुष्टि पर गुरुवार को झांसी के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम इकाई के अधिकारी प्रेम कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शौकत उल्ला खिलाफ भ्रष्टाचार व अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति का मामला है। विभागीय जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed