फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report in viral video of physical abuse against four

Jalaun News: दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 03 Jul 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 03 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report in viral video of physical abuse against four
कालपी। युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है। बाकी लोगों को पकड़ने के लिए टीम गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि पांच दिन पहले उसकी बहन जब घर में अकेली थी, तभी चंदा बाल्मीकि, अर्जुन, विक्रम व दौलत ने उसकी बहन के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब लोगों ने उसे वीडियो के बारे में बताया तो उसने बहन से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि उक्त लोगों के धमकाने से वह किसी को कुछ नहीं बता पाई थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed