फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   relave traik mein phraikchar, thamee trenon kee chaal

रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर, थमी ट्रेनों की चाल

Wed, 02 Jan 2019 11:45 PM IST
jalaun Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
relave traik mein phraikchar, thamee trenon kee chaal
टूटी हुई पटरी - फोटो : अमर उजाला
झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर पिरौना स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर आने से कई ट्रेनें बाधित रहीं। किसी तरह ट्रेनों को कॉशन पर निकाला गया। दोपहर दो बजे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने वेल्डिंग कर ट्रैक को दुरुस्त किया। इसके चलते तीन मालगाड़ी समेत आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन



पिरौना स्टेशन के पास रेलवे किलोमीटर संख्या 1204 पर पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन ने सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर देखा। की-मैन ने ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक को अवगत कराया। इससे हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके चलते पिरौना स्टेशन के आउटर पर तिरुवंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस खड़ी रही। एट स्टेशन पर मालगाड़ी खड़ी रही। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस भी करीब तीस मिनट एट के पास खड़ी रही। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने ट्रैक में पट्टी बांधकर ट्रेनों को काशन आर्डर देकर निकाला। इसके बाद मुंबई से गोरखपुर जाने वाली सुपरफास्ट, उद्योगनगरी, जनसाधारण व पैसेंजर ट्रेनों को दस किलोमीटर की स्पीड से काशन आर्डर देकर गुजारा गया। मेन लाइन में खराबी के कारण तीन मालगाड़ी बाधित रहीं। इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने दोपहर दो बजे ट्रैक को वेल्डिंग कर ठीक किया। तब आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed