फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ration sellers roared on demands, gave memorandum

Jalaun News: मांगों पर गरजे राशन विक्रेता, दिया ज्ञापन

Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ration sellers roared on demands, gave memorandum
जालौन। कोटेदारों की समस्याओं को लेकर संगठन के आह्वान पर कोटेदार 15 दिवसीय हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कोटेदारों ने पांच सूत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग की।
मंगलवार को आपूर्ति कार्यालय से संबद्ध कोटेदार तहसील परिसर में पहुंचे। एक जनवरी से कोटेदार ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एशोसिएशन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। तहसील पहुंचे संगठन के जिलाध्यक्ष जयदेव सिंह यादव ने बताया कि उचित दर की दुकानों पर निशुल्क राशन का वितरण हो रहा है।
कोटेदार राशन वितरण में ही व्यस्त रहते हैं। ऐसे में कोटेदारों को 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश अथवा 30 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। कोटेदारों को वाहनों से आना-जाना पड़ता है इसके लिए उनका 30 लाख रुपये तक का बीमा कराया जाए। मिड डे मील और आंगनबाड़ी केंद्र पर जाने वाले राशन का कोई भाड़ा अथवा उतराई नहीं दी जा रही है। कोटेदारों को भाड़ा, लदान व उतराई की मजदूरी स्वयं अपने पास से देनी पड़ रही है। इसलिए लंबित देयों का शीघ्र भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

जनपद में ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण कराया जा रहा है। ई-पॉश मशीनों की कार्यक्षमता पूर्ण हो चुकी है और अधिकांश ई-पॉश मशीनें खराब हो चुकी हैं। इन ई-पॉश मशीनों को बदलकर नई ई-पॉश मशीनें दी जाएं। जब राशन का वितरण ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी जानकारी ऑनलाइन रहती है। ऐसे में स्टॉक व बिक्री रजिस्टर की कोई उपयोगिता नहीं है। इसलिए स्टॉक, बिक्री रजिस्टर व वितरण प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2021 में उचित दर विक्रेताओं के चलन के माध्यम से उनके कोटे को मिलने वाले राशन की धनराशि जमा करा दी थी। जो कि अब तक वापस नहीं मिली है। कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रयागनारायण पांडेय, अमर सिंह, लालजी सिंह, रिंकू, रंजना सिंह, मानोज, नीरज, राजेंद्र प्रसाद, गजेंद्र, गुड्डी देवी, पहलवान सिंह, संतोष कुमार, रंजीत, चंद्रशेखर, अरूणा देवी, सुरेंद्र पाल सिंह व रामाधर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed