फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rath moved resolutions made disaster crater containing the URI-path

आफत बना गड्ढायुक्त उरई-राठ मार्ग

Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 23 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rath moved resolutions made disaster crater containing the URI-path
मुहाना में बस स्टैंड पर गड्ढे में गिरी बाइक संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
झमाझम बारिश से एक ओर लोगों को राहत मिली है तो दूसरी ओर खराब सड़कों की वजह से मुश्किलें भी बढ़ी हैं। बरसात में उरई-राठ मार्ग पर हो चुके गड्ढों मेें जलभराव हो जाने से आनेजाने में लोगों को परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग उदासीन बना हुआ है। बरसात से पूर्व यदि सड़क पर गड्ढों में पैचवर्क करा दिया जाता तो लोगों को परेशानी न होती।
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद से लेकर गांव मुहाना तक बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें प्रतिदिन-रात में कोई न कोई बाइक सवार गिर कर चुटहिल हो जाता हैं।  यहां बता दें कि डकोर निवासी प्रदीप कुमार (38) पुत्र ग्यासी सोमवार की शाम 6 बजे शहर उरई से अपने गांव डकोर लौट रहे थे। तभी गांव मुहम्मदाबाद स्थित श्री मातादीन तिवारी जूनियर हाईस्कूल समीप गुढ़ा बंधौली
विज्ञापन


की ओर जाने वाले तिराहे पर उनकी बाइक गड्ढे की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। ये तो बानगी भर है। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बाद बंद है फोरलेन निर्माण  
स्थानीय निवासी हाजी गफ्फार खान कहते हैं उरई-राठ मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी तो जरूर मिली है, लेकिन बारिश के चलते निर्माण कार्य ठप है। पहले फोरलेन निर्माण कार्यदायी संस्था ने लगभग 3 किमी. तक मार्ग का डामरीकरण किया है। इसके बाद गांव मुहम्मदाबाद समीप जोरी दरगाह  और  पानी की टंकी के समीप बनी पुलिया के आसपास तथा श्री मातादीन तिवारी विद्यालय के समीप हुये गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं।

गड्ढों से हो रहे हादसे
महेंद्र सिंह कहते हैं कि कस्बा डकोर से होकर उरई से राठ की ओर जाने वाला मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे ही गड्ढे बने हैं जो यहां से उरई और राठ जाने वाले बाइक सवारों तथा छोटे चार पहिया वाहनों के लिये दु:खदायी साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों में वाहन पड़ते ही दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और लोग चुटहिल हो रहे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जाता है।

खतरे से खाली नहीं निकलना
 जगदीश राजपूत कहते हैं कि कस्बा डकोर के बाद राठ की जाने वाले मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले गांव मुहाना बस स्टैंड की जर्जर सड़क मुसीबत बनी है। यहां से निकलना खतरे से खाली नहीं है। कई बार यहां वाहन पलट भी चुके हैं तथ रोज कोई न कोई बाइक सवार इन दलदल नुमा गड्ढों में गिर कर कीचड़ में सराबोर के साथ बुरी तरह चुटहिल हो जाता है। लोनिवि के अधिकारी हैं कि इस ओर कोई ध्यान ही नहीं देते।     


बोले जिम्मेदार.....
उरई-राठ मार्ग पर गांवों के आसपास गड्ढे होने की जानकारी मिल रही है। अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही गांव समीप हुए गड्ढों को चिन्हित करके भरवाया जाएगा।-बनवारीलाल अधिशासी अभियंता लोनिवि उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed