{"_id":"5e91fd3a8ebc3e768a1b4408","slug":"ram-kitchen-starts-food-will-be-available-orai-news-knp5547935167","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रसोई की शुरुआत, मिलेगा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रसोई की शुरुआत, मिलेगा भोजन
विज्ञापन
गौ माता का पूजन करते विहिप के लोग
- फोटो : ORAI
उरई। कोरोना जैसी आपदा के खिलाफ जंग में विहिप एवं बजरंग दल ने पीली कोठी के पास राम रसोई की शुरुआत की।
विहिप गोरक्षा विभाग के प्रांत सह संयोजक ओमकार ठाकुर ने गोमाता का पूजन कर रामरसोई का प्रारंभ किया। कहा कि जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक रामरसोई से प्रतिदिन 500 पैकेट भोजन निरंतर वितरित किए जाएंगे। इसमें बजरंग दल के कार्यकारी जिला संयोजक मोनू पंडित ने भोजन व्यवस्था व वितरण की जिम्मेदारी ली। विहिप जिलाध्यक्ष भास्कर अवस्थी ने कहा कि भोजन व्यवस्था निरंतर चलेगी। विनोद सैनी ने कहा कि विहिप बजरंग दल के सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।
उधर, समाजसेवी देवेंद्र यादव ,मनोज राजा, प्रियंक शर्मा, राजीव पांचाल, रज्जन याज्ञिक, सुधीर कराटे, अभिषेक, बाबी याज्ञिक आदि ने इंदिरा स्टेडियम, पटेलनगर, राजेंद्रनगर, इंदिरानगर, बघौरा बाईपास में चिह्नित 51 लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई। रामनगर मोहल्ले के दीपेश व्यास, अनुज पटेल, शंकर सिंधी, रंजीत सिंह, रामराज निरंजन, संदीप सिंह आदि की टीम 28 मार्च से जरुरतमंदों तक राशन सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है। फाइट विथ हंगर मुहिम के तहत विशाल वर्मा, आशीष शिवहरे, मुन्ना राजपूत आदि जरूरतमंदों का पेट भरने का काम कर रहे हैं।

गरीबों को खाद्यान्न बांटते समाज सेवी- फोटो : ORAI
विज्ञापन