{"_id":"689260beb23676258802a78a","slug":"rakshabandhan-sisters-get-the-gift-of-free-travel-for-three-days-in-roadways-buses-orai-news-c-224-1-bnd1005-132867-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: बहनों को रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: बहनों को रोडवेज बसों में तीन दिन मुफ्त यात्रा की सौगात
विज्ञापन
उरई। हर साल की तरह इस साल भी सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है। इसके तहत 8 अगस्त की सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि निशुल्क यात्रा की तैयारियां कर ली गई है। हालांकि यात्रा को लेकर अभी दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 9 अगस्त को है। बहनें दूसरे नगरों में रहने वाले भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की सोशल साइड पर बताया गया है कि 8 से 10 अगस्त तक तीन दिन तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेगी। उरई डिपो के एआरएम कमल किशोर आर्य का कहना है कि जानकारी मिली है, आदेश का इंतजार है। फिर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई मार्गों पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।
बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे
रोडवेज की परिचालक शाखा के प्रभारी अंकित पटेल ने बताया कि उरई डिपो के बेड़े में 112 बसें हैं। इसमें एक अनुबंधित और 14 मिनी बसें हैं। उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान दिल्ली, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी की ओर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। स्पेयर में खड़ी बसें भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
पिछली बार 18203 बहनों ने लिया था मुफ्त सेवा का लाभ
पिछली साल रक्षाबंधन पर 19 व 20 अगस्त को भी रक्षाबंधन पर दो दिन निशुल्क यात्रा की सौगात बहनों को मिली थी। दो दिनों में 18203 बहनों ने यात्रा की थी। इसकी धनराशि 21,75591 रुपये थी। इस साल भी निशुल्क बस सेवा मिलने पर महिलाओं ने खुशी जाहिर की है।