फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raju was doing Reiki of Deepu for many days

Jalaun News: राजू कई दिनों से कर रहा था दीपू की रेकी

Sun, 30 Jul 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raju was doing Reiki of Deepu for many days
उरई। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि वह पत्नी को किसी और के साथ रहना पसंद नहीं था। उसने इसका बदला लेने के लिए हमला किया है। इधर दीपू
विज्ञापन

अस्पताल में गंभीर हालत में है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर में किराये के मकान में अपने प्रेमी दीपू के साथ रह रही रुखसाना की एक पुत्री भी है। करीब 15 वर्ष पहले राजू के साथ हुआ विवाह हुआ था। इसके बाद से वह पति से अलग होकर मोहल्ला राजेंद्र नगर में रहने लगी। वह कबाड़ का काम करती थी। तभी उसकी मुलाकात कबाड़ का काम करने वाले दीपू से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ी तो साथ रहने को राजी हो गए। रुखसाना के अनुसार उसने दीपू से शादी कर ली थी। जिससे दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। वहीं पत्नी से अलग होने के बाद राजू आगरा चला गया। लेकिन वह मन ही मन रुखसाना को किसी और के पास नहीं देखना चाहता था। अभी कुछ दिन पहले वह उरई लौटा तो उसने दीपू व रुखसाना की गतिविधियों पर नजर रखना शुरु कर दी। शुक्रवार को जैसे ही दोनों को एक साथ उसने देखा तो आपा खो बैठा और दीपू पर चाकू से हमला कर मरणासन्न कर दिया। घायल दीपू कानपुर में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है। हालांकि घटना के बाद ही पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर लिया था। कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि युवक की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed