फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rajendra Nagar declared Red Zone after getting Corona positive

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर राजेंद्र नगर रेड जोन घोषित

Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Nagar declared Red Zone after getting Corona positive
उरई। रविवार रात एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राजेंद्र नगर मोहल्ले को रेड जोन क्षेत्र घोषित कर दिया। सोमवार को उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने रेड जोन क्षेत्र घोषित कर यहां पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूर्णता बंद करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना को लेकर पहले से ही तीन क्षेत्रों को रेड जोन ऐरिया घोषित किया गया है, जिसमें मैकेनिक नगर, सर्वोदय नगर, मेन बाजार थे, लेकिन रविवार को राजेंद्र नगर के वार्ड नंबर तीन में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अब राजेंद्र नगर मोहल्ले को भी रेड जोन घोषित कर दिया है। जिससे अब राजेंद्र नगर में भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णता बंद रहेंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र में सभी प्रकार व्यावसायिक, वाणिज्यिक गतिविधियों को अग्रिम आदेशों तक बंद किया जा रहा है। इस क्षेत्र में आवश्यक खाद्य, सब्जी व दवा की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही यहां सिर्फ सफाई कर्मी व स्वास्थ्य कर्मियों के जाने की अनुमति होगी। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यहां अनावश्यक रूप से बाहर घूमने व दुकानें खोलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed