फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raise income by keeping beekeeping: Ramashankar

मधुमक्खी पालन कर बढ़ाए आय: रमाशंकर

Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raise income by keeping beekeeping: Ramashankar
कदौरा में गोष्ठी को संबोधित करते सहकारिता के प्रदेशाध्यक्ष रमाशंकर जयसवाल - फोटो : ORAI
कदौरा। सहकारी समितियों के उत्थान के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे सहकारी संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कदौरा क्षेत्रीय सहकारी समिति परिसर में सहकारी संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकार भारती संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल ने समिति के संचालन में आ रही परेशानियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मधुमक्खी पालन के संबंध में किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद जालौन में सरसों, चना, मटर की खेती अधिक होती है, यहां खाद्य प्रसंस्करण कर किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। प्रदेश महामंत्री डा. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि सहकारिता के माध्यम से उद्यान सहकारी समिति बनाकर रोजगार के अवसर व क्षेत्र का विकास हो सकता है, किसानों के जीवन में सहकारिता से माध्यम से हम खुशहाली ला सकते है। लखनऊ विभाग संयोजक हिरेंद्र कुमार मिश्रा ने एक जनपद एक उत्पाद के विषय पर कार्य किए जाने को पर जोर दिया। सहकार भारती पैक्स प्रकोष्ठ के प्रमुख सतीश सिंह सेंगर जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास ने सहकारी संवाद में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के सभापति ज्ञान सिंह भदौरिया ने आए अतिथियों का धन्यवाद देते हुए ऐसे संवाद कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सचिव सर्वेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राजावत, राहुल समाधियां, केंद्रीय उपभोक्ता भंडार लि. संचालक जितेंद्र पांडे आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पहले कालपी पुल पर सहकार भारतीय के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed