{"_id":"588b7fae4f1c1bbd7ecf7199","slug":"rain-is-waterlogged-increased-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुआ जलभराव, बढ़ी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 27 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
कालपी रोड पर जलभराव का दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलने से गुरुवार की देर रात हुई रिमझिम बारिश का असर शुक्रवार को शहर में साफ तौर पर दिखाई दिया। बारिश में शहर के प्रमुख चौराहों व गली मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे आने, जाने में लोगों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा दिक्कत गलियों में हुई, क्योंकि यहां पर जलनिकासी के बेहतर इंतजाम न होने से घुटनों तक पानी भर गया है। लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
गणतंत्र दिवस पर दिन भर मौसम साफ रहा। इसके बाद देर रात तेज हवाएं चलने लगी। बादलों की गरज के बाद देर रात रिमझिम बारिश हुई। रुक रुक कर हुई बारिश से सुबह 9 बजे तक लोगों को घरों मेें ही रुकना पड़ा। वहीं, शहर में विद्युत विभाग द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने को खोदी गई सड़कों में मिट्टी पड़ी होने से परेशानी हुई।
वहीं, नाला, नालियों की सफाई न होने से पानी की निकासी नहीं हो सकी। शहर के नया राम नगर, पटेल नगर, अजनारी रोड, लहारियापुरवा, तुफैलपुरवा इत्यादि इलाकों में जलनिकासी के बेहतर इंतजाम न होने से घुटनों तक पानी भरा रहा। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं, शहर के अंबेडकर चौराहा, कालपी रोड में भी जलभराव रहा। इससे आने, जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।