फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   railway,yard,rail,track,station

अगले साल तक जून माह के बाद झांसी कानपुर ट्रैक पर दौड़ेगी मेमू

Fri, 09 Jul 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
railway,yard,rail,track,station
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक वीके त्रिपाठी ने शुक्रवार को झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक के दोहरीकरण की गति पर संतुष्टि जताई। कहा कि ट्रैक दोहरीकरण के बाद कई नई ट्रेनों की सौगात मिलेंगी। उन्होंने जून 2022 के बाद झांसी कानपुर ट्रैक के बीच मेमू संचालन की भी बात कही। चौराहा, मलासा, पुखरायां के बीच इसी महीने रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसके बाद 16 किलोमीटर के इस सेक्शन का भी दोहरीकरण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

उरई स्टेशन पर बिजली की समस्या को लेकर महाप्रबंधक ने नाराजगी जताई। उन्होंने यार्ड में गंदगी को लेकर भी रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के मुख्य परियोजना प्रबंधक केके तलरेजा को फटकार लगाते हुए कहा कि यार्ड का काम जुलाई में ही पूरा जाना चाहिए। गंदगी , जल निकासी, बिजली और रैंप संबंधी जो भी समस्याएं है, उन्हें तत्काल दूर करें। साथ ही उन्होंने रेलवे की खाली पड़ी जमीन को भी जल्द कब्जे में लेकर कवर्ड करवा लें। ताकि उसमें अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में महाप्रबंधक ने कहा कि ट्रैक के दोहरीकरण का काम जून 0222 तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस ट्रैक पर न सिर्फ ट्रेनों की गति बढ़ेगी। बल्कि कई नई ट्रेनें भी चलेगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जून के बाद इस ट्रैक पर मेमू का भी संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही दिल्ली के लिए भी ट्रेन चलवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन ट्रेनों का स्टापेज दो मिनट का है वे दोहरीकरण के बाद पांच मिनट ठहरेंगी। उन्होंने गुड्स शेड में व्यापारियों के लिए भी अनुकूल व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीआरएम संदीप माथुर, जीएम के सचिव सौरभ जैन, सीनियर डीओएम एसके त्रिपाठी, सीनियर डीईएन लाइन भुवनेश सिंह, स्टेशन अधीक्षक एसके खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed