फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   railway ne band kiya rasta

रेलवे ने किया रास्ता बंद, गुस्साए मोहल्लेवालों ने काटा हंगामा

Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
railway ne band kiya rasta
सदर विधायक गौरीशंकर बर्मा से रास्ता बंद होने की शिकायत करते मोहल्ला इंदिरा नगर के लोग - फोटो : ORAI
उरई। दोहरीकरण के निर्माण के दौरान रेलवे ने इंदिरानगर के बाशिंदों के लिए रेलवे फुटओवरब्रिज से निकलने का रास्ता बंद कर दिया। इससे लोगों को बेवजह चार से पांच किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है। आए दिन हो रही परेशान से गुस्साए मोहल्लेवालों ने रेलवे स्टेशन पर आकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके विधायक गौरीशंकर वर्मा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने रेल अधिकारियों से समस्या के निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इंदिरानगर के बाशिंदों का कहना है कि पहले उन्हें फुटओवरब्रिज के रास्ते से स्टेशन के उस पर बाजार आदि जाने के लिए रास्ता था, जो दोहरीकरण के दौरान बंद कर दिया गया। अब उन्हें घूमकर जाना पड़ता है। आए दिन हो रही समस्या से आजिज बाशिंदों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। इमरान उल्ला, विशाल अग्रवाल, सत्यम, राजू, दिनेश, राजेश, हमीद, सीताराम आदि दो दर्जन लोगों ने स्टेशन पर आकर हंगामा किया। उन्होंने विधायक को भी अवगत कराया। इस पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर मोहल्लेवालों को समझाया और डीआरएम से बात की। विधायक ने बताया कि रास्ता बंद होने से करीब पचास हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। उन्होंने रेल अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया है। सोमवार को उनके साथ बैठक है। जिसमें समस्या के निदान पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed