फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway crossing gates will open when the train passes

ट्रेन गुजरने पर खुल जाएंगे रेलवे क्रासिंग के फाटक

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Railway crossing gates will open when the train passes
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई-कालपी सेक्शन में तीन रेलवे क्रासिंगों पर अब वाहन चालकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने यहां तैनात गेटमैनों को निर्देशित कर दिया है कि ट्रेन गुजरने के बाद क्रासिंग खोल दें।
विज्ञापन

बता दें कि इकलासपुरा गांव के पास बनी रेलवे क्रासिंग नंबर 184, उसरगांव के पास बनी रेलवे क्रासिंग नंबर 192 और छौंक गांव के पास रेलवे क्रासिंग नंबर 193 को रेलवे प्रशासन ने 20 अगस्त से आम नागरिकों के लिए खोल दिया है। बता दें कि अभी यह तीनों क्रासिंग बंद रहती थीं और वाहन चालकों के अनुरोध पर खुलती थी और उनका वाहन निकलने के बाद तत्काल बंद कर दी जाती थीं। इसे लेकर इन क्रासिंगों से जुड़े बरदौली, काशीखेड़ा, मसगाय, पिपरायां, लुहरगांव, जौराखेरा, अकोढ़ी, संदी, मटरा आदि गांव के लोग कई मर्तबा रेलवे प्रशासन से अनुरोध कर चुके थे। इसे लेकर रेलवे प्रशासन ने 20 अगस्त से इन तीनों क्रासिंगों को जनता के लिए खोलने के निर्णय लिया है। रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन ने बताया कि अब यह तीनों क्रासिंगें खुली रहेगी, जब स्टेशन मास्टर की तरफ से ट्रेन के आने की सूचना मिलेगी, तभी इन क्रासिंगों को गेटमैन बंद करेगा। ट्रेन गुजरने के बाद क्रासिंग खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed