फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Questions raised over municipal interlocking work; construction extends to private property.

Jalaun News: पालिका की इंटरलॉकिंग पर सवाल, निजी जगह तक निर्माण

Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over municipal interlocking work; construction extends to private property.
फोटो-20 गिरवर नगर में डाली जा रही पालिका की इंटरलॉकिंग। संवाद
कोंच। नगर पालिका की ओर से गिरवर नगर में कराए जा रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप हैं कि नगर पालिका के जेई की मिलीभगत से सरकारी धन से कराए जा रहे निर्माण में निजी जगह पर भी इंटरलॉकिंग डाली जा रही है। मामले की जानकारी नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


गिरवर नगर में महेशपुरा रोड से लक्ष्मण के मकान तक नगर पालिका की ओर से लाखों रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क के साथ आमजन के मकान के आगे निजी जगह पर भी इंटरलॉकिंग डाल दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित जगह नगर पालिका की भूमि में शामिल नहीं है। मामले में नगर पालिका के जेई से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया। उन्होंने बताया कि जो प्राइवेट जगह पर इंटरलॉकिंग डाली जा रही है उसका भुगतान मकान मलिक करेंगे। वहीं, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि जांच में निजी जगह पर नगर पालिका की इंटरलॉकिंग डाली जाना पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


निजी जगह पर इंटरलॉकिंग डाले जाने के मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनव कुमार, एसडीएम कोंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed