फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Quarantine was written on the leaflet and sent to the village

पर्चे पर क्वारंटीन लिखकर गांव भेजा गया

Tue, 31 Mar 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Quarantine was written on the leaflet and sent to the village
मुहम्मदाबाद में बाहर से लौटे लोगों के मकान पर पर्चा चस्पा करते नायब तहसीलदार व लेखपाल - फोटो : ORAI
जालौन। कोतवाली पुलिस ने नगर से होकर निकल रहे 621 लोगों को सीएचसी भेजा, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। जिनमें कोरोना पॉजीटिव कोई केस नहीं मिला। हालांकि कुछ लोगों में सर्दी, जुकाम के सामान्य लक्षण देखे गए। जिन्हें परीक्षण के बाद दवा दे दी गई। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत ने बाहर से आने वाले सभी लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए। इसके लिए बाकायदा पर्चे पर क्वारंटीन लिखने की पहल शुरू की गई। इसके अलावा डॉ. मोहसिन खान, डॉ. देववर्धन, डॉ. रणधीर, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. राजीव दुबे, डॉ. रेनू पांडेय आदि की टीम ने धंतौली, सींगपुरा, हरदोई राजा, लौना, गढग़ुवां आदि में 250 लोगों का परीक्षण किया। इस दौरान बाहर से लौटे लोग जो अपने घरों में रह रहे हैं उनके घर के बाहर क्वारंटीन के पर्चे चस्पा किए गए। साथ ही गांव के लोगों से अपील की गई इन घरों में 14 दिनों तक कोई न जाए।
विज्ञापन

40 लोगों के घरों के बाहर पर्चा चस्पा किया
मुहम्मदाबाद। बाहर से लौटे कुछ लोग बिना जांच कराए अपने घरों में पहुंच गए थे, ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को नायब तहसीलदार राकेश राजपूत, लेखपाल पुष्पेंद्र वर्मा के साथ गांव पहुंचे और उन्होंने उन लोगों की सूची बनाई, जो बाहर से लौटे हैं। इसके बाद करीब चालीस लोगों के घरों के बाहर क्वारंटीन की सूची चस्पा करा दी। साथ ही लोगों से कहा कि न तो इन लोगों को अपने घरों में आने दें और न ही इनके घर में कोई जाए। इसके अलावा ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक किया।

जालौन सीएचसी मे बाहर लोग जांच कराने आए लाइन लगवाते पुलिसकर्मी

जालौन सीएचसी मे बाहर लोग जांच कराने आए लाइन लगवाते पुलिसकर्मी- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed