फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Quarantine done to 42 people coming from Maharashtra

महाराष्ट्र से आने वाले 42 लोगों को किया गया क्वारंटीन

Tue, 14 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Quarantine done to 42 people coming from Maharashtra
उरई। सोमवार को ट्रक में सवार होकर महाराष्ट्र से बहराइच जाने वाले 42 लोगों को देर रात क्वारंटीन करने का फैसला किया गया। इसके बाद आनन फानन में सभी के लिए ढाबे पर ही इंतजाम किया गया। इनमें से मंगलवार को 19 लोगों की जिला अस्पताल में जांच की गई। बाकी की जांच बुधवार को होगी।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार शाम ट्रक सवार मजदूरों को झांसी कानपुर हाईवे स्थित रिनिया के पास रोका गया। ट्रक में सवार 42 मजदूर महाराष्ट्र से बहराइच जा रहे थे। सूचना पर पहुंची फोर्स ने मौके पर स्वास्थ्य टीम भी बुलाई थी। पहले तय किया गया था कि सभी की जांच कराकर उन्हें आगे बहराइच के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

फिर बाद में आलाधिकारियों के निर्देश पर देर रात सभी को वहीं निकट स्थित ढाबे में क्वारंटीन कराने का फैसला किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के मुताबिक सभी मजदूर हैं और इनमें 19 लोगों की मंगलवार को जांच कराकर उनके नमूने लिए गए हैं। फिलहाल किसी में बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed