फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Purchase 32 quintals of wheat on the first day

पहले दिन 32 क्विंटल गेहूं खरीद

Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Purchase 32 quintals of wheat on the first day
गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं साफ करते मजदूर - फोटो : ORAI
उरई/ आटा। जिले में गेहूं खरीद के लिए खोले गए 33 क्रय केंद्रों में पहले दिन गुरुवार को कोंच तहरीर में एक किसान ने कुल 32 क्विंटल गेहूं बेचा। वहीं अन्य तहसीलों में पहले दिन सिर्फ सन्नाटा पसरा नजर आए। अधिकांश केंद्र प्रभारी या तो ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए या फिर तैयारियां पूर्ण करते रहे। आला अधिकारियों ने भी दिन भर खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि पहले दिन सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं। कोंच तहसील में एक किसान ने गेहूं आकर बेचा। उन्होंने बताया कि यदि किसानों को परेशानी हुई तो जिले में और भी खरीद केंद्र बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, कहने को तो सरकारी फरमान के मुताबिक पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्रों के निर्धारण के साथ साथ केंद्र खुल भी गए लेकिन किसान का गेहूं तौलनेे के लिए अभी व्यवस्थाएं मुकम्मल नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

कोंच तहसील में कुल 11 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें चार खरीद केंद्र आरएफसी, पीसीएफ, यूपीएसएल तथा अंडा सहकारी समिति के केंद्र मंडी परिसर में स्थापित किए गए हैं। दो अन्य केंद्र एलएसएस जुझारपुरा व सहकारी क्रय विक्रय समिति मंडी में खुले हैं। कर्मचारी निगम और एग्रो की साख खराब हो जाने के कारण अबकी दफा इन्हें खरीद से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को पहले दिन खरीद की स्थिति परखने के लिए उजाला टीम मंडी परिसर पहुंची। जहां आरएफसी केंद्र पर ग्राम भदारी की महिला किसान अंगूरी देवी गेहूं की तौलाई करा रही थी। पूछने पर बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने भी तैयारी पूर्ण होने की बात कही। अबकी सरकार ने एक नया नियम बनाया है कि पंजीकरण के समय किसान या उसके एक नामिनी का आधार नंबर अंकित होगा। नामिनी किसान के रिलेशन का ही होना चाहिए अन्य कोई व्यक्ति नामिनी नहीं बन सकता है। केंद्रों पर उसका अंगूठा लगने के बाद ही किसान का गेहूं खरीदा जा सकेगा।
संवाद न्यूज एजेंसी जालौन के अनुसार, नगर में खोले गए सरकारी गेहूं खरीद केंद्र चालू न होने से पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। केंद्र प्रभारी खरीद केंद्रों पर साजो समान जुटाने में लगे हुए हैं। पहले दिन खरीद केंद्रों पर बारदाना पहुंचाया गया। केंद्र निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि मंडी परिसर में 10 व मंडी के बाहर चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें मंडी परिसर में खाद्य विभाग, नवीन गल्ला मंडी केंद्र, पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र, साधन सहकारी समिति सिकरीराजा, साधन सहकारी समिति गढग़ुवां, साधन सहकारी समिति जगनेवा, साधन सहकारी समिति सिहारी दाऊदपुर, सहकारी संघ कुंवरपुरा, सहकारी संघ हदरूख, यूपी एसएस केंद्र मंडी परिसर में खोले गए हैं। इसके अलावा क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड जालौन, साधन सहकारी समिति कुसमरा का केंद्र हरदोई राजा, साधन सहकारी समिति जखा परिसर एवं सहकारी समिति हदरूख का केंद्र हदरूख परिसर में खोला गया है। केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed