फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Protest registered by planting saplings in water-filled potholes.

Jalaun News: पानी भरे गड्ढों में पौधे रोपकर जताया विरोध

Sat, 08 Aug 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Protest registered by planting saplings in water-filled potholes.
फोटो -03 सड़क के गड्ढे पर भरे पानी में पौधे लगाकर विरोध करते युवा। संवाद
मुहम्मदाबाद। डकोर ब्लॉक और उरई से सटे ग्राम मौखरी में नौ साल से सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। बारिश के बाद पानी भरे गड्ढों में पौधे रोपकर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


ग्राम मौखरी की बदहाल सड़क और उसमें भरा बारिश का पानी ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर खींचने का प्रयास किया है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों की निगाह प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि उनके इस अनोखे विरोध के बाद जिम्मेदार अधिकारी समस्या का संज्ञान लेते हैं या नहीं। सड़क की बदहाली का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के दिनों में बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। वहीं, रिक्शे और दोपहिया वाहन गड्ढों में फंसने से पलटने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। नौ साल से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। इस दौरान राघवेंद्र मौखरी, पुष्पेंद्र यादव, आशीष, राजेश अहिरवार, शिवकुमार गुप्ता, रामगोविंद द्विवेदी, रंजीत परिहार, शिवनारायण कुशवाहा, शिल्पा तिवारी, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



वर्जनमामला संज्ञान में आया है, जल्द ही सड़क के लिए संबंधित विभाग से जानकारी करके उसको सही कराया जाएगा, इससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। केके सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed