Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Protest against the illegal operation of private buses

Jalaun News: निजी बसों के अवैध संचालन का विरोध

Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against the illegal operation of private buses
उरई। संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि, नियमितीकरण और निजी बसों के अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर उरई डिपो की ट्रैफिक और कार्यशाला
विज्ञापन

शाखा के कर्मचारियों ने सभा की। अमर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई सभा में कर्मचारियों ने परिषद की ओर से 30 अक्तूबर को जारी आंदोलनात्मक कार्यक्रम और मांगपत्र का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि संविदा चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक में वृद्धि के साथ उनका चरणबद्ध नियमितीकरण किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध और अनधिकृत संचालन तथा छोटी गाड़ियों से हो रही डग्गामारी पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि निजी बसें परमिट की शर्तों का उल्लंघन कर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं। इसके अलावा यात्री कर की दरों में असमानता दूर करने और शासन व निगम स्तर की लंबित मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में प्रबल प्रताप सिंह, रामप्रताप, दीपक भारती, महेशचंद्र वर्मा, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, हरिकेश, अमित,आशीष, रोहित, रणजीत सिंह, अरविंद सिंह, आदर्श, अतुल शर्मा, योगेश सिंह, उपेंद्र सिंह, अवधेश, शाहरुख, रविकुमार, मंगल सिंह, फैजान उल्ला, रामसिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed