{"_id":"609ebba78ebc3ee1c0015d2d","slug":"prayers-offered-in-homes-prayers-for-relief-from-corona-orai-news-knp6283083176","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में पढ़ी नमाज, कोरोना से निजात की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में पढ़ी नमाज, कोरोना से निजात की दुआ
विज्ञापन
उरई। कोविड-19 के चलते इस बार भी ईद की खुशियां घरों तक ही सीमित रहीं। न तो ईदगाह और मस्जिदों में भीड़ दिखाई और न ही बाजारों में। लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह और मस्जिदों में सिर्फ पांच-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की।
नमाज में मुल्क को कोरोना महामारी से निजात दिलाने की दुआ की गई। पर्व को लेकर बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने भी नए कपड़े पहनकर नमाज की। उरई शहर की क्लब वाली मस्जिद, बजरिया और रामनगर ईदगाह में पांच-पांच लोगों ने नमाज अदा की। मुहम्मदाबाद की पीरो वाली मस्जिद में भी कोविड नियमों का पालन करते हुए नमाज की गई।
कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक ईद का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। ईदगाह में केवल पांच लोगों सदर ईदगाह शमशाद खां, रमजान खां, अहमद खां, सईद और नमाज पढ़ाने वाले मौलाना सगीर ही मौजूद रहे। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, कोतवाल बलिराज शाही भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बजरिया पावर हाउस वाली मस्जिद, अथाई की मस्जिद, मस्जिद जीनतुल इस्लाम, मस्जिद कुरैशियान, कटरा वाली मस्जिद व तकिया खुर्रमशाह में भी पांच-पांच लोगों के साथ ईद की नमाज पढ़ी गई। पुलिस और प्रशासन के लोग नमाज के समय इबादतगाहों के आसपास गश्त करते रहे।
फिर फुंका ट्रांसफार्मर, लोगों में रोष
कोच। कस्बे के मुस्लिम बहुल इलाके मोहल्ला आजाद नगर का ट्रांसफार्मर ईद के एक दिन पहले ही खराब हो जाने से लोगों में रोष रहा। लोगों का कहना है कि कुछ ही दिन पहले खराब ट्रांसफार्मर की जगह पर दूसरा ट्रांसफार्मर रखा गया था। जावेद, इमरान आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में पहले से ही तेल रिस रहा था, जिसकी बिजली विभाग के लोगों ने अनदेखी की। इस कारण त्योहार की खुशियां बिना बिजली के ही मनानी पड़ी। लोगों ने जल्द ही दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।
सादगी से मनाया गया ईद का त्योहार
घरों में बने पकवान, मस्जिदों के बाहर पुलिस मुस्तैद
रामपुरा। कस्बे की जामा मस्जिद में कारी गुलाम मुस्तफा नूरी, हुसैनी मस्जिद में मौलाना जरीफ व नूरानी मस्जिद में हाफिज मुहम्मद शाहिद ने पांच लोगों के साथ मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की।
साथ ही संदेश दिया की सभी अपने घरों में रहकर ही ईद मनाएं। मस्जिदों से ऐलान भी किया गया कि प्रशासन और पुलिस के बताए नियमों का पालन करें। छोटे-छोटे बच्चे भी घरों में नमाज पढ़ते नजर आए। महिलाएं पूरे दिन दही बड़ा, सेंवई, सूतफेनी व छोले आदि पकवान बनाने में व्यस्त रहीं। थाना प्रभारी जेपी पाल के नेतृत्व में पुलिस बल भी मस्जिदों के आसपास मौजूद रहा।
सामाजिक दूरी के साथ दी ईद की बधाई
एट। कोरोना कर्फ्यू में जिला प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने धार्मिक स्थलों पर ईद की नमाज पांच लोगों के साथ अदा की। अकीदतमंदों ने घरों पर नमाज अदा करके कोरोना महामारी से निजात की दुआ की।
कस्बा स्थित ईदगाह में शहर पेश इमाम मोहम्मद उमर काजी ने पांच लोगों के साथ नमाज अदा की। ख्वाजा गरीब नवाज में मुनाजिर तहशीन एवं बाजार वाली मस्जिद में इकलाख शाह एवं जामा मस्जिद में आरिफ काजी ने पांच पांच नमाजियों के साथ नमाज अदा कराई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान प्रत्येक मस्जिदों पर पुलिस भी मौजूद रही। (संवाद)