फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power supply remained suspended for two hours due to cable replacement.

Jalaun News: केबल बदलने से दो घंटे बंद रही बिजली सप्लाई

Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained suspended for two hours due to cable replacement.
जालौन। उरई जालौन मार्ग पर स्थित बिजलीघर में केबल बदलने के कारण लगभग दो घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति बंद रही। उमस भरी गर्मी में दोपहर में बिजली जाने के कारण नगर की जनता परेशान हुई।
विज्ञापन

उरई मार्ग पर स्थित 33/11 केवी के उपकेंद्र पर रखे 10 एमवी के ट्रांसफार्मर का केबल खराब हो रहा था। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू रखने में दिक्कत आ रही थी। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को केबल बदलने का काम दोपहर साढे 12 से शुरू कराया गया। केबल बदलने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति लगभग दो घंटे बंद रही। दोपहर में दो घंटे बिजली बंद होने से उमस भरी गर्मी में नगर की जनता परेशान हो गई। है। दो घंटे बिजली जाने से कूलर, एयरकंडीशन न चल पाने के कारण दुकानों में दुकानदार व ग्राहकों के साथ घर में छोटे छोटे बच्चे व महिलाओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी हुई। लगभग दो घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने बताया कि बिजली घर की केबल बदलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed